बीकानेर | भाजपा देहात एससी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव पद पर मोतीराम पन्नू को नियुक्त किया गया है। वहीं यासीन खां कंडारा को मोर्चा के देहात प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया। देहात अध्यक्ष सहीराम दूसाद और मोर्चा जिलाध्यक्ष फैयाज हुसैन की अनुशंषा पर रविवार को नियुक्ति की घोषणा की गई।