बीकानेर | उदयपुर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीकानेर के पांच स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षक सुबोध मिश्रा ने बताया कि मोती सिंह, राहुल बर्मन, रुचिका राजपुरोहित, चित्रा कुमारी और मीनाक्षी सोढा यह पांचों खिलाड़ी 22 से 31 मई तक भरतपुर में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद 3 से 7 जून तक आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।