पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर रेलवे स्टेशन पर टीटीई रनिंग रूम में लगेंगे एसी, सुविधाएं बढ़ेंगी

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर टीटीई रनिंग रूम में लगेंगे एसी, सुविधाएं बढ़ेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में चलने वाले टीटीई को बेहतर सुविधा देने के लिए रनिंग रूम में एसी लगाने का निर्णय लिया है। बीकानेर मंडल इसकी शुरुआत बीकानेर रेलवे स्टेशन से करने जा रहा है।

अगले सप्ताह यहां के टीटीई रनिंग रूम में तीन एसी लगा दिए जाएंगे। रेल अधिकारियों का मानना है कि अगर उन्हें ड्यूटी के दौरान नियमित रूप से रेस्ट दिया जाएगा, तो वह ज्यादा बेहतर काम कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन इस व्यवस्था से पहले लॉको पायलट रनिंग रूम में एसी लगा लगा चुका है। बीकानेर मंडल के पायलट रनिंग रूम में यह व्यवस्था सभी जगहों पर बारी-बारी से शुरू हो चुकी है। अब टीटीई रनिंग रूम में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रनिंग रूम में रुकने वाले स्टाफ की अन्य सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा।

जानिए कहां-कहां है टीटीई रनिंग रूम

बीकानेर मंडल के बठिंडा, हिसार, रतनगढ़ और बीकानेर स्टेशन पर रेलवे ने टीटीई रनिंग रूम बना रखे है। बीकानेर के टीटीई रनिंग रूम में एसी लगने के बाद अन्य स्टेशन पर बने रनिंग रूम में भी यह व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को दी जाने वाली इस सुविधा के लिए बजट पहले ही अलाट कर दिया है।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बने टीटीई रनिंग रूम में तीन एसी अगले सप्ताह लग जाएंगे। अब अन्य जगहों पर बने रनिंग रूम में भी एसी लगाने के प्रयास किए जा रहे है। अभय शर्मा, सीनियर डीसीएम, बीकानेर मंडल

खबरें और भी हैं...