बीकानेर | मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में अंडर-14 सेवन ए साइड प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को पुष्करणा स्टेडियम में हुआ। ओल्ड इन गोल्ड बनाम सेवन इलेवन के मध्य खेले गए मैच में सेवन इलेवन ने जीत दर्ज की। सेवन इलेवन ने ओल्ड इज गोल्ड को 3-2 से पराजित किया। फाइनल मैच की अध्यक्षता महापौर नारायण चौपड़ा ने की। मुख्य अतिथि कर्मचारी नेता महेश कुमार व्यास और व्यवसायी विनोद कुमार बोथरा रहे।