पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • जेडी इंस्टीट्यूट करवाएगा फैशन, इंटीरियर व ज्वैलरी डिजाइनिंग कोर्स

जेडी इंस्टीट्यूट करवाएगा फैशन, इंटीरियर व ज्वैलरी डिजाइनिंग कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग एवं ज्वैलरी डिजाइनिंग के लिए अब अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। बीकानेर में ही इन कोर्सेज के प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिए जाएंगे। जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ब्रांच की निदेशक दीपिका त्रिवेदी ने इस संबंध में बताया कि एक से तीन साल तक के कोर्सेज इंस्टीट्यूट में करवाए जाते है। खतूरिया कॉलोनी स्थित इस इंस्टीट्यूट में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 12वीं के बाद इन कोर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं तथा ग्रेजुएशन की पढ़ाई साथ भी यह कोर्स किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जेडी इंस्टीट्यूट के 37 ब्रांच पूरे भारत में है तथा 38वां इंस्टीट्यूट बीकानेर में खुला है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने वालों के लिए पूरे वर्ष में 28 दिन का प्रशिक्षण लंदन में भी दिया जाता है जहां इंटरनेशनल फैकल्टी प्रशिक्षण देती है।

खबरें और भी हैं...