पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • कर्तव्यों व उत्तरदायित्वों का पालन करना प्रभु की पूजा के समान

कर्तव्यों व उत्तरदायित्वों का पालन करना प्रभु की पूजा के समान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मीनाथ मंदिर से निकली कलश यात्रा में डांडिया नृत्य करती महिलाएं और युवतियां। भागवत कथा में सजी नंदोत्सव की झांकी। बल्लभ गार्डन में चल रही भागवत कथा में बाल-गोपाल की झांकी।

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर

नगर के विभिन्न स्थानों पर पुरुषोत्तम मास के मौके पर श्रीमद् भागवत कथाओं के आयोजन किए जा रहे है। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान जहां रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया वहीं विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का सच्चाई के साथ पालन करना ही परमात्मा की पूजा-अर्चना के समान बताया गया।

भागवत कथाओं के आयोजन के दौरान वल्लभ गार्डन कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा का वाचन करते हुए स्वामी शिवज्योतिषानंद जिज्ञासु ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति का भगवान की भक्ति की ओर अग्रसर होना ही उसका वास्तविक जन्म माना गया है। जिज्ञासु महाराज ने कथा के दौरान गृहस्थों को अपने कर्तव्यों का सच्चाई से पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने उत्तरदायित्वों की पालना ही परमात्मा की पूजा और अर्चना माना गया है। वहीं सुथार मोहल्ले में मानव धर्म प्रसार सेवा संस्थान की ओर से आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन में कथा का वाचन करते हुए छैल बिहारी जी महाराज ने श्रेष्ठ कर्मों को करने का आह्वान किया। आयोजन के चौथे दिन महाराज श्री ने सच्चे मन से की गई भक्ति से भगवान प्रसन्न होते है। इस मौके पर सचेतन झांकियां सजाई गई। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सिंगियों के चौक में भागवत कथा यज्ञ आरंभ किया गया। कथा से पूर्व लक्ष्मीनाथ मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर एड.ओम भादाणी और विष्णु भादाणी ने भागवत आरती की। उधर नत्थूसर बास स्थित कौशल्या सदन में आयोजित भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। पंडित संजय व्यास ने कृष्ण जन्म कथा प्रस्तुत की। इस दौरान नारायण रंगा, खूमराज पंवार, राजेंद्र जोशी, मंगल चंद रंगा आदि मौजूद थे। केसरदेसर मोहल्ला विकास समिति की ओर भागवत कथा का आयोजन 31 मई से किया जाएगा। रविवार को कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया।

रामकथा में सुनाया राम-विभीषण संवाद

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सत्संग समिति की ओर से खरनाड़ा मैदान में आयोजित श्रीराम कथा और मानस पाठ आयोजन के दौरान रविवार को महंत क्षमाराम जी महाराज ने श्रीराम और विभीषण संवाद सुनाया। प्रसंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि संवाद हमें सत्य की पालना और गुणों को जाग्रत करने की सीख देता है। कथा के बाद श्रीराम चरित मानस पाठ का सस्वर पाठ भी किया गया।

सांवरे सेठ ने भरा नानीबाई का मायरा

भक्त की पुकार सुनकर भगवान दौड़े चले आते है। ऐसा ही नानी बाई के साथ हुआ। नानीबाई की पुकार सुनकर स्वयं सांवरे सेठ भगवान श्री कृष्ण ने भाई बनकर मायरा भरा और बहन की लाज रखी। भक्त और भगवान के बीच के स्नेहिल संबंधों की व्याख्या करते हुए रविवार को वल्लभ गार्डन कॉलोनी में आयोजित नानीबाई रो मायरो कथा के दौरान पं.आशीष शास्त्री ने मायरे की कथा का वाचन किया।

खबरें और भी हैं...