पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • देश और समाज को सकारात्मक बनाने में साहित्यकारों की भूमिका महत्वपूर्ण

देश और समाज को सकारात्मक बनाने में साहित्यकारों की भूमिका महत्वपूर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल।

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर

देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में साहित्य और साहित्यकारों की भूमिका हर युग में महत्वपूर्ण रही है। जीवन मूल्यों का सरंक्षण करने के लिए साहित्य सबसे विश्वसनीय माध्यम है। ये कहना था केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का।

केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन और साहित्यकार सम्मेलन के समापन मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का साहित्य इतिहास और परंपरा गौरवशाली है। इतिहास साक्षी है कि यहां कि साहित्य रचनाओं ने देश और समाज में नए आयाम स्थापित किए है। मेघवाल ने इस मौके पर देश और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर निर्भीकता से कलम चलाने का आह्वान भी साहित्यकारों से किया। समापन समारोह के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.श्रीधर पराड़कर और संगठन मंत्री विपिनचंद्र ने विचार व्यक्त करते हुए साहित्य परिषद के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान युवा साहित्यकारों का सम्मान किया गया। समारोह में भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दूसाद भी मौजूद थे। समापन पर पर डॉ.अन्नाराम शर्मा ने आभार जताया। इससे पूर्व दूसरे दिन के पहले सत्र में युवा लेखन के विविध आयाम विषय पर डॉ.शालिनी मूलचंदानी, डॉ.श्रीलाल, राजकुमार लाटा, सुधा आचार्य, मदन अरोड़ा, मोनिका गौड़ और डॉ.मदन गोपाल लढा ने विचार रखे। इस मौके पर प्रदेशभर से आए रचनाकार मौजूद थे।

प्रदेश कार्यकारिणी का

गठन, डॉ. अन्नाराम बने अध्यक्ष

प्रांतीय महाधिवेशन के अंतिम दिन अखिल भारतीय साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस दौरान डॉ.अन्नाराम शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष, डॉ.केशव शर्मा को महामंत्री, कर्ण सिंह बेनीवाल को साहित्य प्रचार मंत्री, डॉ.अखिलानंद को साहित्य मंत्री, इंद्र भंसाली को कोषाध्यक्ष, डॉ.प्रधुम्न वर्मा, डॉ.संगीता सक्सेना और डॉ.रवींद्र उपाध्याय को उपाध्यक्ष तथा डॉ. नरेंद्र मिश्र और डॉ.ममता जोशी को संयुक्त मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।

खबरें और भी हैं...