बीकानेर | श्री गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट ने रविवार को मीटिंग की। अध्यक्ष सुखीदेवी की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में आठ जून को गंगाराम मेघवाल की 75वीं जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन का निर्णय लिया। सचिव रेखा परिहार ने बताया कि कार्यक्रम रंगमंच पर किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक समरसता पर संगोष्ठी भी होगी। उन्होंने बताया कि समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए एक जून तक संक्षिप्त परिचय व पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं।