लेखक स्व.उपध्यान चंद कोचर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर रविवार को युवा कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पर्यटन लेखक संघ और महफिले अदब की ओर से होटल मरुधर हैरिटेज में कमला कोचर, निर्मल कुमार शर्मा और डॉ.रचना शेखावत के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीकानेर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.जियाउल हसन कादरी ने स्व.कोचर के जीवन की जानकारी दी। इस मौके पर युवा कवयित्री जाह्नवी केवलिया और कवि सोनू लोहमरोड़ का सम्मान किया गया। युवा कवि सम्मेलन के दौरान गोविंद शर्मा, पवन कुमार शर्मा, शहबाज हुसैन, सुनील कुमार, श्रीराम उपाध्याय, देवीलाल महिया, पुखराज सोलंकी आदि ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर डॉ.प्रभा भार्गव, मोहन थानवी, शरद केवलिया, हरिमोहन जैन, कमल किशोर पारीक, एड.भगवती प्रसाद पारीक, कमलकांत शर्मा और हेमचंद बांठिया आदि ने भी स्व.कोचर को याद किया। समापन पर आभार असद अली असद ने जताया।