बीकानेर | स्वास्थ्य एवं साहित्य संगम की ओर से रविवार को भ्रमण पथ स्थित पंचवटी परिसर में आयोजित कवि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व.उपध्यानचंद्र कोचर को समर्पित कार्यक्रम के दौरान सरोज भाटी, अब्दुल जब्बार बीकाणवीं, के.डी.हर्ष, सुधारमण शर्मा और नेमचंद गहलोत के आतिथ्य में इसरार हसन कादरी, कासिम बीकानेरी ने काव्य पाठ किया।