भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए रविवार को भाजपा शहर जिला बीकानेर पश्चिम विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया। बूथ निर्माण एवं सत्यापन संबंधी बैठक का आयोजन बेसिक कॉलेज सभागार में जिलाध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी के राज्य स्तरीय अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यों की बूथ समिति के पुनर्निर्माण एवं पूर्व में बनाई गई समितियों के सत्यापन कार्य को लेकर चर्चा की गई। बैठक में डॉ.आचार्य ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करते हुए बूथ इकाई का गठन कर प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का आह्वान किया। बैठक में विधायक डॉ.गोपाल कृष्ण जोशी ने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान पूर्व और पश्चिम विधानसभा की सभी बूथ समितियों का पुनर्निर्माण का कार्य 27 मई तक पूर्ण करने का तय किया गया। बैठक में प्रभारी जालम सिंह भाटी, संगठन प्रभारी मनीष पारीक और अविनाश जोशी ने भी विचार रखे। समापन पर आभार जिला महामंत्री दाऊलाल हर्ष ने जताया। संचालन उपाध्यक्ष वेद व्यास ने किया। बैठक में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
शहर भाजपा बूथ समिति निर्माण और सत्यापन संबंधी बैठक आयोजित हुई
बैठक को संबोधित करते शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, विधायक डॉ. गोपाल जोशी व अन्य।