मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में दस लाख रुपए व सोने के जेवर चुराने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए नयाशहर पुलिस ने रविवार को कई जिलों में छापेमार की। अभी तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल के आसपास से लिए गए सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिली है। थानाधिकारी बहादुरसिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमें छापेमारी में जुटी है। जोधपुर, अजमेर व पाली में कई जगहों पर दबिश दी जा चुकी है। अभी तक चोर पुलिस को नहीं मिले है। गौरतलब है कि मकान मालिक गोविंदराम परिवार के साथ छुट्टियां मनाने 16 मई को शिमला गया था। 18 मई को घर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। सामान भी बिखरा हुआ मिला। अलमारी से दस लाख 80 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र व अन्य जेवर गायब थे।