पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैकंड ग्रेड शिक्षकों का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| लंबित मांगों को लेकर सैकंड ग्रेड शिक्षकों का रविवार को सातवें दिन भी शिक्षा निदेशालय के सामने धरना जारी रहा। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षकों से संबंधित कोर्ट के आदेश को लागू करवाने की मांग को लेकर संघर्षरत शिक्षकों की कोई सुनवाई नहीं हा़े रही है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। सोमवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों के साथ मिलकर शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को शेखावत संघ के श्रवण पुरोहित, प्रगतिशील के गुरचरण सिंह मान, आनंद पारीक, जयकिशन पारीक, धूमल भाटी, मोडाराम कडेला आदि ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...