पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • 363 पदोन्नत सैकंड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन की तैयारी

363 पदोन्नत सैकंड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | माध्यमिक शिक्षा के बीकानेर मंडल में वर्ष 2018-19 की डीपीसी में पदोन्नत हुए सैकंड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन की तैयारियां शुरू हो गई है। बीकानेर मंडल की डीपीसी में 363 थर्ड ग्रेड का सैकंड ग्रेड पदों पर चयन हुआ है। पदोन्नत सैकंड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन के लिए 22 से 27 मई के बीच काउंसलिंग होगी। बीकानेर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही वरीयता और रिक्त पदों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। विदित रहे कि 2-3 मई को अजमेर में थर्ड ग्रेड से सैकंड ग्रेड पदों पर डीपीसी की गई थी। पदोन्नत शिक्षकों के पदस्थापन के लिए पूर्व में 15 से 25 मई तक काउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित किया गया लेकिन इसी बीच मंडल स्तर के अधिकारियों को तबादलों के लिए जयपुर कैम्प में बुलाने से पदोन्नत शिक्षकों को पदस्थापन अब मिलेगा।

खबरें और भी हैं...