बीकानेर | हाई कोर्ट बैंच के लिए बार एसोसिएशन, बीकानेर कार्यकारिणी ने रविवार को बैठक की। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष संतनाथ योगी ने कहा कि बीकानेर संभाग में हाई कोर्ट बैंच की मांग पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। इसके विरोध में सोमवार को सांकेतिक कार्य स्थगन रखा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी लाया गया। सोमवार को मांग के संबंध में संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर द्वारा राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं जन किसान पंचायत ने हाईकोर्ट बैंच के लिए बीकानेर की गई उपेक्षा पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।