पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्य में 2876 सैकंड ग्रेड टीचर्स इधर-उधर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। विभाग की ओर से तेजी से शिक्षकों की तबादला सूचियां जारी की जा रही है।

रविवार को एक ही दिन में 2876 सैकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादले कर उन्हें इधर-उधर किया गया है। इससे पूर्व शनिवार को 301 हैडमास्टर के तबादले किए गए थे। पिछले काफी दिनों से सभी मंडलों के उपनिदेशक सहित संबंधित कार्मिक जयपुर कैम्प में डेरा डाले हुए थे। रविवार को मंडलवार सैकंड ग्रेड शिक्षकों की स्थानांतरण सूचियां जारी कर दी गई है।

बीकानेर मंडल में 215 शिक्षकों को इधर-उधर किया गया है। जबकि सबसे अधिक शिक्षामंत्री के गृह जिले अजमेर में 640 सैकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादले हुए है। इसके अलावा जयपुर मंडल में 504, भरतपुर में 258, चूरू में 360, पाली 372 और उदयपुर मंडल में 527 शिक्षकों के तबादले किए गए है। संबंधित संस्था प्रधान को इन्हें 29 मई तक कार्य मुक्त करना होगा। मंडल उपनिदेशकों की ओर से जारी आदेश में संबंधित शिक्षकों को शाला दर्पण के माध्यम से कार्यमुक्त और कार्य ग्रहण करवाने के निर्देश दिए गए है।

1401 स्कूलों के

प्रिंसिपल बदले

माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रिंसिपलों की तबादला सूची भी रविवार को जारी हो गई है। राज्य में 1401 स्कूलों के प्रिंसिपल बदले गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल की ओर से जारी तबादला आदेश में संबंधित प्रिंसिपलों को 28 मई तक नव पदस्थापन स्थान पर कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। वहीं लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे संस्था प्रधानों को रिलिविंग -ज्वॉइनिंग से पूर्व शिक्षा निदेशालय की अनुमति लेनी होगी। जिन संस्था प्रधानों को डाइट, एसआईईआरटी और आईएएसई में पदस्थापित किया गया है उन्हें एमएड योग्यता होने पर ही कार्य ग्रहण करवाया जाएगा।

टीटी कॉलेज में बिना पद पदस्थापन

1401 प्रिंसिपल की तबादला सूची में दो प्रिंसिपलों को ग्रामीण क्षेत्र से बिना पद ही टी.टी.कॉलेज (आईएएसई) बीकानेर में पदस्थापन दिया गया है। टी.टी.कॉलेज में प्रिंसिपल के 14 पद स्वीकृत है। जबकि 18 प्रिंसिपल स्तर के अधिकारी पूर्व में ही कार्यरत है। ऐसे में बिना पद ही दो और प्रिंसिपलों का टी.टी.कॉलेज में तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...