पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • आंधी तूफान में अब आपस में नहीं टकराएंगे बिजली के तार

आंधी-तूफान में अब आपस में नहीं टकराएंगे बिजली के तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंधी-तूफान के समय अब बिजली के तार आपस में नहीं टकराएंगे। प्रदेश में पहली बार बिजली की लाइनों को सुरक्षित करने के लिए बीकानेर शहर में निजी कंपनी बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड नई तकनीक उपयोग में ले रही है। कंपनी ने सिलिकॉन रबड़ एचटी स्पेसर का उपयोग शुरू कर दिया है। इस तकनीक के बाद तार नहीं टकराएंगे तो फॉल्ट भी नहीं होगा।बीकेईएसएल ने शहर की 11 केवी लाइनों में सिलिकॉन रबड़ एचटी स्पेसर लगाना शुरू किया है। 12 केवी ग्रेड से इंसुलेट किए गए ये स्पेसर क्षैतिज विन्यास या त्रिभुज विन्यास में दो कंडक्टर बिजली के तार के बीच लगाए गए हैं। कंपनी के सीओओ ध्रुव-ज्योति चटर्जी ने बताया कि आंधी-तूफान या तेज हवाएं चलने पर स्पेसर तार को आपस में छूने से रोकते हैं, जिससे 11 केवी लाइन टूटने से बच जाएगी। इस तकनीक से बिजली की लाइन लंबी अवधि तक प्रभावी रहती है। कंपनी ने कोठारी अस्पताल, कुचीलपुरा, नाथु की ताल, रोशनी घर चौराहा, डी-4, एसडीओ में पंडित धर्म कांटा के पास ये स्पेसर लगाए जा चुके हैं। बीकेईएसएल ने इस साल 11 केवी लाइनों में स्पेसर लगाने की योजना बनाई है।

खबरें और भी हैं...