कोटगेट थाना क्षेत्र एरिया में स्थित गुरुनानक मार्किट में बुधवार देर रात चोरों ने छह-सात दुकानों के ताले तोड़े। वारदात को अंजाम देने के बावजूद चोर सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। सुबह दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। सामान भी बिखरा हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया। आसपास के एरिया के लोगों से संदिग्ध लोगों के बारे में पूछताछ कर लौट आई। घटना को लेकर थाने में फिलहाल अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।