बीकानेर | रेलवे के जोधपुर एसपी ने अपने क्षेत्र के पुलिस थानों के एसएचओ बदले हैं।
एसपी ललित माहेश्वरी ने आदेश जारी कर रतनगढ़ रेलवे थाने से अनोपसिंह को बीकानेर, बीकानेर से मूलसिंह को हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ से हरिराम को मेड़तारोड़ व मेड़तारोड से चेनाराम को रतनगढ़ रेलवे पुलिस थाने में एसएचओ लगाया है।