पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • शिक्षकों का निदेशालय पर अर्द्ध नग्न प्रदर्शन किया, आगामी रणनीति बनाई

शिक्षकों का निदेशालय पर अर्द्ध नग्न प्रदर्शन किया, आगामी रणनीति बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | लंबित मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर बैठे सैकंड ग्रेड शिक्षकों ने गुरुवार को अर्द्ध नग्न प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2011 के संशोधित परिणाम से चयनित शिक्षकों के कोर्ट के आदेश को लागू कराने की मांग को लेकर संघर्षरत शिक्षकों ने सरकार को खिलाफ नारेबाजी की। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि विभाग को वस्तु स्थिति की जानकारी होने के बाद भी आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उधर, गुरुवार को चौथे दिन में शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षकों का धरना जारी रहा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।



धरने को संघर्ष समिति के गजेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश अटवाल, पवन राठी, नीरज कुमार, कपिल शर्मा, सोमदत्त बिश्नोई, रमेश कुमार, सुनील वर्मा, मनोज कुमार आदि ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...