बीकानेर | संजीवनी क्रेडिट कॉ-अॉपरेटिव सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भामाशाहों के अलावा अन्य लोगों ने भी रक्त दान किया। कोठारी हॉस्पिटल के जीवन ज्योति ब्लड प्रभारी डॉ. कमल शर्मा, दीपा कुमावत, नरेश, हमीर सिंह की टीम के सहयोग से शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।