बीकानेर | महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने कमल किशोर को पीएचडी की उपाधि दी है। कमल किशोर ने माइक्रोवेव ग्रीन कैमिस्ट्री विषय पर शोध कार्य किया। उन्होंंने ये शोध कार्य यूजीसी की टीआरएफ योजना के तहत डूंगर कॉलेज एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र भोजक के निर्देशन में किया। कमल किशोर वर्तमान में राजकीय कॉलेज नीमकाथाना में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।