बीकानेर | रमजान माह में उमराह हज के लिए जाने वाले हुज्जाज गुरूवार को रवाना हुए। इस दौरान हज के लिए जाने वालों का अभिनंदन कर रवाना किया गया। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी ने बताया कि हज के लिए रवाना होने वाले हुज्जाज मक्का-मदीने में रोजे रखकर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगेंगे। इस मौके पर सलीमुद्दीन जामी, अलीमुद्दीन जामी, नईमुद्दीन, नासिर तंवर, मेहबूब रंगरेज, इमरान लोदी, अकबर जोइया, मेहताब अहमद, लतीफ मास्टर अौर प्यारे मोहम्मद आदि मौजूद थे।