बीकानेर | गणनायक गणपति के मंत्रोच्चार की सुरलहरियों के साथ ब्रह्म सागर स्थित कान गणेश मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी श्यामसुंदर गहलोत ने बताया कि कान गणेश मंदिर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम के दौरान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ 501 किलों पंचामृत से महाअभिषेक किया गया। महाअभिषेक के बाद मंदिर में महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।