अपने हुनर को पहचान कर महिलाएं उस दिशा में आगे बढ़े। अपने हुनर को नए मुकाम पर स्थापित करे तो निश्चित रुप से सफलता की इबारत लिख सकती है। ये विचार उभर कर आए गुरूवार को साठ दिवसीय ब्यूटीशियन और मेकअप प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन मौके पर। राजेंद्र जोशी ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से धोबीतलाई स्थित सिंधी धर्मशाला में शिविर का उद्घाटन ओमप्रकाश सारस्वत, सुलोचना गोठवाल और राजाराम स्वर्णकार ने किया। इस दौरान अतिथियों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य का निर्धारण कर उसके लिए निरंतर प्रयास करने के लिए महिलाओं को सदैव प्रय|शील रहना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर को अभिव्यक्ति जाग्रत करने का माध्यम बताते हुए अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर सक्षम होने की बात कही। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मनोज व्यास ने स्वागत किया। प्रशिक्षक पूनम नवाणी ने प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम की जानकारी दी। समापन पर आभार विष्णु शर्मा ने जताया।