बीकानेर | शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश महासमिति के चुनाव गुरुवार को जालौर में संपन्न हुए। जिसमें बीकानेर के रवि आचार्य को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। इससे पूर्व आचार्य लगातार दस साल तक निर्विरोध प्रदेश मंत्री के पद पर निर्वाचित होते आए हैं। इसके अलावा जयपुर के प्रह्लाद शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष, चिताड़ के अरविंद व्यास को महामंत्री और कोटा के देवलाल गोचर का सभाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।