बीकानेर | निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी बीकेईएसएल ने बीकानेर में एक साल पूरा कर लिया है। एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीईएससी राजस्थान के सीईओ अमरनाथ सिंह ने कहा कि बीकानेर वासियों को और बेहतर सेवाएं देने के लिए एप, एसएमएस सुविधा. फॉल्ट होने पर रिमोट से बिजली आपूर्ति चालू करने जेसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। एप के माध्यम से उपभोक्ता बिल देखने व बिल राशि जमा करा सकते हैं। इसी तरह एसएमएस से उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी जानकारी दी जा रही है। उपभोक्ता शिकायतें ऑनलाइन या एप के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी बिजली तंत्र को और मजबूत किया जाना है। इसमें बीकानेर के उपभोक्ताओं का सहयोग जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे साल में भी बीकानेर वासियों का इसी तरह पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोनल चीफ़ इंजीनियर प्रेमजी धोबी थे। कंपनी के अलावा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक व जेडीवीवीएनएल के वरिष्ठ इंजीनियर मौजूद थे।