बीकानेर | स्थानीय पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान (एफएचटीआर) के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 22 जुलाई तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (आरटीडीएम-2018) का आयोजन जयपुर में किया जाएगा। जुलाई में होने वाले इस डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के प्रचार के लिए होटल राज विलास में पर्यटन विभाग और एफएचटीआर की ओर से शुक्रवार सुबह 11 बजे गोष्ठी का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि मार्ट होटल, रिसोर्ट, हैरिटेज होटल व्यवसायियों के लिए देशभर से आए निवेशकों के समक्ष होटल को प्रदर्शित करने के साथ-साथ बी टू बी बैठकों के द्वारा सहयोग करने का अवसर प्रदान करेगा।