पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • रोडवेज में नियुक्ति के लिए सात साल से भटक रहा एक बेरोजगार

रोडवेज में नियुक्ति के लिए सात साल से भटक रहा एक बेरोजगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पथ परिवहन निगम में नियुक्ति पाने के लिए एक बेरोजगार युवक पिछले सात साल से भटक रहा है। रोडवेज में परिचालक के पद पर चयन के बाद उसे प्रतीक्षा सूची में रखा गया था, लेकिन नियुक्ति अब तक नहीं मिल सकी।

बीकानेर निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय के कई चक्कर लगाए। संपर्क पोर्टल पर भी शिकायतें की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अनिल ने वर्ष 2010-11 में परिचालक भर्ती की परीक्षा दी थी, जिसके ट्रायल का काम दिल्ली में एक निजी कंपनी को दिया गया था। परिणाम में सामान्य वर्ग में उसके 112.5 अंक आए। इसी वर्ग में उससे कम अंक होने के पर भी 60 अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दे दी गईं। राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में लिखा था कि शेष चयनित अभ्यर्थी जो प्रतीक्षा सूची में होंगे, उनको प्राथमिकता से नियुक्त दी जाएगी। एक तरफ राज्य सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने का ढोल पीट रही है, वहीं सात साल से बेरोजगार बैठे युवकों की सुनवाई नहीं की जा रही है।

खबरें और भी हैं...