ट्रेन में यात्री को खाना खिलाकर बेहोश किया, नकदी-जेवरात लेकर फरार
र|ागिरी से बीकानेर आ रहे यात्री को ट्रेन में बेहोश कर लाखों रुपए के नकदी-जेवरात व अन्य सामान ले जाने का मामला सामने आया है।
काजू सप्लाई का व्यवसाय करने वाले मुरलीधर व्यास नगर निवासी अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि रविवार को वह र|ागिरी से बीकानेर आने के लिए कोच्चीवली एक्सप्रेस के एस-4 कोच में 41 नंबर सीट पर रवाना हुए थे। डिब्बे में चार-पांच अन्य लोग भी सवार थे। रास्ते में उनके साथ खाना और उसके बाद बेसुध हो गया। पालमपुर में आंख खुली तो डिब्बे में सवार अन्य वहां नहीं थे। बैग संभाला तो उसमें रखे 1.90 लाख रुपए, सोने की चेन, तीन मोबाइल, जेब में रखे 7000 रुपए, मेलबोर्न सिगरेट के 20 पैकेट, आम की पेटी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड गायब थे। डिब्बे में सवार लोगों ने खाना खिलाकर बेहोश किया और नकदी-जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार की रात को बीकानेर पहुंचने पर जीआरपी को पूरा घटनाक्रम बताया। जीआरपी ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज की है जो गुजरात भेजी जाएगी।