ट्रेन से युवक कटा, शिनाख्त नहीं
बीकानेर | रामपुरा बस्ती बाइपास से करणी औद्योगिक क्षेत्र की तरफ रेल की पटिरयों पर एक अज्ञात युवक कटा हुआ मिला है। रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। नयाशहर थाना पुलिस के अनुसार सुबह उस मार्ग से गुजर रहे दिनेश सिंह नामक व्यक्त ने सुबह सात बजे पटरियों पर ट्रेन से कटे युवक को देखा था। सूचना मिलने के बाद शव को पीबीएम हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रेन के नीचे आने से उसका शव धड़ से अलग हो गया। शरीर कई स्थानों से कट गया है।