हिसार-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक गाड़ी बीकानेर तक बढ़ी
बीकानेर | हिसार-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक गाड़ी को बीकानेर तक बढ़ाने की अनुमति मंगलवार को मिल गई। ये गाड़ी मंगलवार और गुरूवार को हरिद्वार से सायं 4.20 बजे रवाना होकर रोहतक, हिसार, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़ होते हुए बीकानेर क्रमश: बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7.55 बजे पहुंचेगी तथा वापसी में बीकानेर से सोमवार और शुक्रवार को रात 11.05 बजे रवाना होकर मंगलवार और शनिवार को दोपहर 3.20 बजे पहुंचेगी।