बच्चों के लिए कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाना जरुरी
बीकानेर | ग्रीष्मकालीन शिविरों में बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चों के लिए कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाना जरुरी है। ये कहना था नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका का। न्यास अध्यक्ष रांका मंगलवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय की ओर से बांठिया स्कूल, भीनासर में आयोजित कौशल विकास शिविर में सहभागियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शिविर संचालक जसवंत सिंह राजपुरोहित ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रभारी प्रभुदयाल गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बांठिया स्कूल में 15 सौ लीटर पानी को ठंडा करने की मशीन भेंट की गई।