पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को किया याद

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को किया याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षत्रिय सभा की ओर से संभाग कार्यालय में हुई सभा के दौरान सभाध्यक्ष बजरंग सिंह रॉयल ने शेखावत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सभा के कानसिंह बाघेरा और कुलदीप सिंह महरोली ने पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उन्हें सहज-सरल और प्रेरक व्यक्तित्व बताया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कर्नल शिशुपाल सिंह, भंवर सिंह उदट, प्रदीप सिंह चौहान, ईश्वर सिंह चनाणा, हर्षवर्धन सिंह और प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...