पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • नागौरी तेली समाज ने लिया कुरीतियों और फिजूलखर्च रोकने का संकल्प

नागौरी तेली समाज ने लिया कुरीतियों और फिजूलखर्च रोकने का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | समाज में फैली कुरीतियों और फिजूलखर्च को रोकने, विवाह में आतिशबाजी और डीजे बजाने के साथ ही सगाई और फूल पहनावे की रस्म में सहभोज तथा मृत्युभोज में कमी लाने का निर्णय मंगलवार को नागौरी तेली समाज की बैठक में लिया गया। हाजी कासम अली चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान समाज के विकास और अनावश्यक फिजूलखर्च को रोकने का अहम निर्णय लिया गया। बैठक में समाज में शिक्षा और अन्य विकासोन्मुखी कार्यों को करने का निर्णय लेते हुए निर्णयों की पालना करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में हाजी सैय्यद अख्तर अली, अब्दुल हमीद चौधरी, अब्दुल कदीर गौरी, हाजी मोहम्मद हारून राठौड़, एड.अनवर अली, सैय्यद मुश्ताक अली, सैय्यद साबिर गोल्डी, सैय्यद महमूद, महबूब राठौड़, हाजी सदीक अब्दुल अजीज राठौड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...