अभिनय एवं नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला 20 को
बीकानेर | ऊर्जा थिएटर सोसायटी की ओर से 20 मई की शाम छह बजे से अभिनय एवं नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला दाऊ जी मंदिर स्थित रोहन बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल में होगा। सोसायटी के वरुण राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षु राम सिंह शेखावत, जुनैद खान व सुरेश पुनिया से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में अभिनय, मंच-सज्जा, रूप-सज्जा, वेश भूषा, प्रकाश परिकल्पना, गीत-संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा।