पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • दुलचासर सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

दुलचासर सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | दुलचासर गांव में पिछले माह 23 अप्रैल को हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण के विरोध में श्री विश्वकर्मा सुधार समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

दुष्कर्म में मामले में चल रही पुलिस की ढिलाई से नाराज लोग पूर्व सरपंच राधाकिशन नागल के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना लगाकर बैठे गए। इस दौरान एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर और पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक शहर को सौंपा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक विपिन पांडेय ने प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से कराने, पीडि़ता की आयु के आधार पर पोक्सो की कार्रवाई करने और जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार का आश्वासन दिया। धरने को पन्नालाल नागल, समाजसेवी कन्हैयालाल बरड़वा, मांगीलाल धामू, पूनमचंद धामू, शिवरतन बरड़वा, मुलतानाराम मायल, भागीरथ मांडण आदि ने संबोधित किया। वहीं भाकपा प्रदेश सचिव नरेंद्र आचार्य, किसान नेता हनुमान धारीवाल, हनुमान गर्ग, महेश जोशी, रहमान आदि ने धरने को समर्थन दिया।

खबरें और भी हैं...