द्वितीय श्रेणी शिक्षकों का धरना दूसरे दिन भी जारी
बीकानेर | संशोधित परिणाम द्वारा 2015 में चयनित वरिष्ठ अध्यापक की प्रथम नियुक्ति तिथि 2012 से नियुक्त अभ्यर्थियों के समान वेतन, नोशनल लाभ आदि की मांगों को लेकर द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2011 संघर्ष समिति की ओर से दिया जा रहा धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने बताया कि धरने में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ अध्यापकों ने मांगों के समाधान की मांग की। धरने के दौरान राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा और राजस्थान शिक्षक संघ आंबेडकर की ओर से समर्थन प्रदान किया गया। इस मौके पर हरलाल वर्मा, नवरतन जोशी, ओमप्रकाश अटवाल, कपिल शर्मा, ओम लिंबा, आशीष सोनी, सोमदत्त विश्नोई, सुनील पिलानिया, अरुण शर्मा, रमेश कुमार, मनोज रुलानिया आदि मौजूद थे।