पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती : उच्च योग्यताधारी और सामान्य वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन किए

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती : उच्च योग्यताधारी और सामान्य वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के 395 रिक्त पदों के लिए 10500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

मंगलवार को अंतिम दिन 2763 फार्म जमा हुए। इस बार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में फार्म भरे हैं। इनमें उच्च योग्यताधारी आवेदकों का आंकड़ा भी अच्छा खासा है। सफाई कर्मचारी नेताओं ने इस पर चिंता जताते हुए आयुक्त से मुलाकात की है।

नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती के आवेदन लेने की व्यवस्था पब्लिक पार्क स्थित पंपिंग स्टेशन पर की थी। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण आवेदक बड़ी संख्या में पहुुुंचे। आवेदन पत्र लेने का सिलसिला रात नौ बजे तक जारी रहा। आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। भर्ती के लिए 26 जून को लॉटरी निकाली जाएगी।

सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा आवेदन करने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यह काम सदियों से बाल्मीकि समाज ही करता आया है। सामान्य वर्ग के लोगों के आने से समाज के बेरोजगार युवाओं के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

पैसे लेकर बांटे अनुभव प्रमाण पत्र

सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य करने से ठेकेदारों की चांदी बनी रही। नगर निगम में सफाई का ठेका लेने वाली अधिकृत फर्मों के ठेकेदारों को अनुभव प्रमाण पत्र देने के लिए अधिकृत किया गया था। आवेदकों को प्रमाण पत्र लेने के लिए पांच सौ से 2000 रुपए देने पड़े। इसे लेकर मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ से आई एक विकलांग महिला और निगम कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। महिला ने बताया कि भर्ती कार्य में लगे एक कर्मचारी ने उससे अनुभव प्रमाण पत्र के दो हजार रुपए ले लिए। पैसे वापस मांगे तो उसने उसका फार्म और अनुभव प्रमाण पत्र फाड़ डाला। हालांकि पैसे वापस कर दिए। बाद में ठेकेदार काे पांच सौ रुपए देकर दूसरा प्रमाण पत्र बनवाया कर दुबारा आवेदन करना पड़ा।

सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य है। निगम में सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदारों को इसके लिए अधिकृत किया था। यदि निगम का कोई कार्मिक इस कार्य में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रदीप गवांडे, आयुक्त

पानी की व्यवस्था नहीं, लोग परेशान रहे

पब्लिक पार्क स्थित पंपिंग स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हुए। शाम को उप महापौर अशोक आचार्य वहां पहुंचे। हालात देख पार्षदों के साथ मिलकर पानी और छाछ की व्यवस्था अपने स्तर पर ही की। इन लोगों ने 400 पैकेट छाछ और 35 कार्टून 200 एमएल पानी की बोतलों की व्यवस्था की। उनके साथ राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, शंभू गहलोत, आनंद सोनी, सूरजमल पड़िहार, पंकज गहलोत, मधुसूदन शर्मा व जगदीश मोदी थे।

खबरें और भी हैं...