सीवरेज और नाली के पानी से मकानों को हो रहा नुकसान
सीवरेज और नाली का पानी सड़क पर पसर गया है। गंदा पानी मोहल्ले के मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। यहां तक की ये पानी स्थानीय लोगों के घरों के भीतर आ गया है। यह कहना है मोहल्ला डीडू सिपाहियान के निवासियों का। इस संबंध में समस्या समाधान के लिए महापौर और जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। सोमदत्त पुरोहित ने बताया कि शिकायत पर 14 मई को मौके पर जेईएन और एक्सईएन पहुंचे। लेकिन समस्या का निस्तारण की जगह उस मकान को तुड़वाने की सलाह दी जिसमें पानी आया है। समस्या से पीएचईडी विभाग को भी अवगत कराया गया। विभाग द्वारा नाली के पर खुदाई करवाई गई तो पानी ऊपर आ गया। गंदे पानी के घरों में आ जाने के मकानों के क्षतिग्रस्त की संभावना बन गई है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। इस मौके पर दाऊलाल, सुरेंद्र व्यास, गुलाम, कमल किशोर, लखन पारीक सहित कई लोग मौजूद थे।