परिवर्तन पदयात्रा में सुनी आमजन की समस्याएं
बीकानेर | बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित परिवर्तन पदयात्रा और मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वार्ड नंबर 47 में आमजन की समस्याओं को सुना गया। पदयात्रा के मौके पर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बढ़ती महंगाई को केंद्र और भाजपा की गलत नीतियों का परिणाम बताया। गहलोत ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के कारण आमजन गरीबी के बोझ तले दबने को मजबूर है। सभा के दौरान वल्लभ कोचर ने कहा कि भाजपा की सोच विकास की सोच से हमेशा दूर रही है। पदयात्रा में आमजन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव हाजी जियाउर रहमान आरिफ ने कांग्रेस के शासन को आमजन का शासन बताते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। पदयात्रा में पार्षद शहाबुद्दीन भुट्टों, फिरोज भाटी, अब्दुल रहमान लोदरा, मुमताज बानो, जोगेंद्र जोइया, आनंद सिंह सोढ़ा, नितिन वत्सस आदि मौजूद थे।