फड़ बाजार में दुकानों से एक क्विंटल 30 किग्रा पॉलीथिन जब्त
नगर निगम ने मंगलवार को फड़ बाजार में दुकानों की छानबीन कर एक क्विंटल 30 किलोग्राम पॉलीथिन की थैलियां जब्त की हैं। दुकान मालिकों से 35 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।
आयुक्त प्रदीन गवांडे के निर्देश पर उपायुक्त पूर्व राष्ट्रदीप यादव और पश्चिम के ताज मोहम्मद दल सहित फड़ बाजार पहुंचे। उन्होंने काफी दुकानों की तलाशी ली। प्रत्येक दुकान में पॉलीथिन की थैलियां मिलीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। दुकानदारों से 35 हजार रुपए का जुर्माना केयरिंग चार्ज के रूप में वसूल किया है। निगम के दल में प्रदूषण बोर्ड सदस्य, स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी दास व्यास, नेक मोहम्मद, हितेश यादव,ओम प्रकाश, कदीर अहमद, जावेद कोहरी सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।