पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • मौसम... दिनभर चली लू,शाम को बूंदाबांदी, 30 मिनट में गिरा 40 पारा

मौसम... दिनभर चली लू,शाम को बूंदाबांदी, 30 मिनट में गिरा 40 पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | देशभर में बदले मौसम का असर सीधा तो बीकानेर पर नहीं हुआ लेकिन इससे बीकानेर अछूता भी नहीं रहा। दिनभर लू चली और शाम को अचानक से बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के एक बार तो जमीन से भभका सी निकली लेकिन तापमान 30 मिनट में ही चार डिग्री नीचे आ गया। सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिनभर आसमान में धूल सी छाई रही। शाम चार बजे पश्चिम की ओर से बादल छा गए। तीखी खुली धूप न होने के बाद भी दिनभर तपिश रही। हवा की गर्म लपटें लगती रही। लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक मुंह ढककर बाहर निकले क्योंकि गर्म हवा सीधी चुभती रही। इस बीच मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस व बीती रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चार किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा एवं आसपास के गांवो में आंधी के बारिश हुई।

खबरें और भी हैं...