पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पुराने मुकदमे में राजीनामे का दबाव डालने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारी

पुराने मुकदमे में राजीनामे का दबाव डालने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पुराने मुकदमे में राजीनामा का दबाव डालने सोनगिरी कुआं पहुंचे हिस्ट्रीशीटर ने वहां परिवार के लोगों पर हमला कर दिया और एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सदर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्रसिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की रात को करीब 11.30 बजे सोनगिरी कुआं क्षेत्र में पहुंचा। वहां उसने रविन्द्र कुमार श्रीमाली को घर के आगे रोक लिया और कोर्ट में चल रहे पुराने मुकदमे में राजीनामा करने के लिए धमकाया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल निकालकर जान से मारने के लिए रविन्द्र श्रीमाली पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर उसकी प|ी मीना और पुत्र दीपक बाहर आए तो हमलावरों ने उन पर भी फायर किए जिससे एक गोली दीपक की जांघ में लगने से वह घायल हो गया। वारदात के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। गोली लगने से घायल दीपक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नयाशहर थाना पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है जिसकी जांच एएसआई विजयपाल को सौंपी गई है। गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर ने पूर्व में भी इस परिवार पर हमला किया था जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

खबरें और भी हैं...