घूसखोर एमई व दलालों को नहीं मिली जमानत
भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने खनन व्यवसायियों से बंधी के रूप में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए अलवर एमई और दो दलालों के जमानत प्रार्थना-पत्र खारिज कर दिए हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर चौकी ने छह मई को अलवर एमई विजयशंकर जयपाल को दलाल दीपक खंडेलवाल और मुकेश कुमार जांगिड़ से 5.98 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मंगलवार को कोर्ट में उनके जमानत प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों के जमानत प्रार्थना-पत्र अस्वीकार कर दिया।