नए सत्र में स्कूलों को मिलेंगे 4240 लेक्चरर
नए शिक्षा सत्र में स्कूल खुलने पर 18 विषयों के 4240 लेक्चरर मिलेंगे।
वर्ष 2018-19 की डीपीसी में पदोन्नत हुए लेक्चरर को पोस्टिंग के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। इसी माह 27 से 30 मई तक काउंसलिंग कर सैकंड ग्रेड से लेक्चरर पदों चयनित शिक्षकों को पोस्टिंग दी जाएगी। हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास और वाणिज्य विषय के सैकंड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी पिछले माह 25 अप्रैल को अजमेर में संपन्न हुई थी। जबकि शेष 13 विषयों की डीपीसी 10 मई को हुई। पांच विषयों में चयनित लेक्चरर की सूचियां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को प्राप्त हो गई है। जबकि अन्य 13 विषयों की सूचियां में शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है। काउंसलिंग से पूर्व रिक्त पदों की सूचना और वरीयता का निर्धारण किया जाएगा। जिसके लिए शिक्षा निदेशालय स्तर पर कार्य शुरू हो गया है।
काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित