पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • 84 साल के दूल्हे ने 80 साल की दुल्हन से फिर रचाई शादी

84 साल के दूल्हे ने 80 साल की दुल्हन से फिर रचाई शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | 84 साल का दूल्हा और 80 साल की दुल्हन। बेटे-बेटियों, पोते-पोतियों और परिवार के सभी सदस्यों के साथ सिर पर साफा पहने। सजे-धजे दूल्हे की जब बारात निकली तो पूरा शहर इस बारात को देखने उमड़ पड़ा। मौका था पीआरओ ऑफिस से वाहन चालक के रूप में 24 वर्ष पहले रिटायर हुए चेतनदास गहलोत का विवाह 75 वर्ष पूर्व हुआ था। उस समय चेतनदास आठ साल के थे और उनकी प|ी कमला देवी उनसे भी छोटी। 75 वर्ष पूर्व हुए विवाह की यादों को फिर से ताजा करने के लिए उन्होंनें फिर से परंपरागत रूप से विवाह करने का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय पर पूरा परिवार सहमत हुआ। परिवार के सभी सदस्यों ने सामाजिक परंपराओं के अनुसार हाथकाम से लेकर मेहंदी तक की सभी रस्में पूरी की। गुरूवार को आचार्यों के चौक से सज-धज कर दूल्हे के रूप में चेतनदास बारात लेकर रवाना हुए। नाचते गाते बाराती धर्मनगर द्वार पहुंचे। बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ। वरमाला हुई और फैरे और विदाई भी। इस अनूठी बारात में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जेठानंद व्यास सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...