भागवत कथा प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा
बीकानेर | वल्लभ गार्डन कॉलोनी में बुधवार से संगीतमयी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ प्रारंभ किया गया। कथा के प्रारंभ से पूर्व भैरव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ की गई। इस मौके पर कथा के पहले दिन कथा का वाचन करते हुए स्वामी शिवज्योतिषानंद जिज्ञासु महाराज ने भागवत की महिमा बताते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को परमात्मा की आराधना निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। कथा के दौरान कैलाश शर्मा ने भागवत पूजन किया। कथा का आयोजन 22 मई तक एक बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। इस मौके पर 17 से 20 मई तक नानीबाई का मायरा कथा भी आयोजित होगी। मायरे की कथा का वाचन पं.आशीष शास्त्री द्वारा रात 8 से 10.30 बजे तक किया जाएगा।