जयश्री बनोत को पीएचडी की उपाधि
बीकानेर | महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से डूंगर कॉलेज के प्राणी शास्त्र विभाग की शोधार्थी जयश्री बनोत को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। जयश्री ने डूंगर कॉलेज प्राणी शास्त्र विभाग के प्रो. डॉ.राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में ‘स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत पर विकिरण एवं मर्करी के दुष्प्रभाव एवं उनका मोरिंगा ओलीफेरा द्वारा रक्षात्मक प्रभाव’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया है।