असहायों को प्रदान की जाएगी भोजन सामग्री
बीकानेर | असहायों, जरूरतमंदों और भोजन से वंचित लोगों और परिवारों को हर रोज भोजन सामग्री प्रदान की जाएगी। सावधान संस्थान के दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि संस्थान की ओर से 18 मई को रोटी बैंक का आरंभ किया जाएगा। भदौरिया ने बताया कि इस संबंध में संस्थान की ओर से रोटी बैंक की स्थापना कर दानदाताओं के सहयोग से भोजन सामग्री का संग्रहण किया जाएगा। हर रोज इस सामग्री का वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा।